श्री शान्तिनाथ स्तुति - जैन भजन

Abhishek Jain
0
Shri Shantinath Stuti

श्री शान्तिनाथ स्तुति

साता कीजो जी ,साता कीजो जी।
श्री शान्तिनाथ प्रभु, शिवसुख दीजो जी ॥टेक॥

शान्तिनाथ है नाम आपका, सबने साताकारी जी ।
तीन भुवन में चावा प्रभुजी, मरी निवारी जी ॥ १ ॥

आप सरीखा देव जगत में, और नजर न आवे जी।
त्यागी ने वीतरागी मोटा, मुझ मन भावे जी ॥ २ ॥

शान्तिनाथ मनमाहीं जपतां, चाहे सो फल पावे जी।
ताप तेजरा दुख दारिद्दर, सब मिट जावे जी ॥ ३  ॥

विश्वसेन राजा के नन्दन, अचलादेवी जाया जी।
गुरुप्रसाद चौथमल्ल कहे, घणा सुहाया जी ॥ ४ ॥

" भगवान शन्तिनाथ जी की जय "

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

कृपया कमेंट बॉक्स में कोई भी स्पैम लिंक न डालें।

एक टिप्पणी भेजें (0)