तुम से लागी लगन - जैन भजन

 तुम से लागी लगन, ले लो अपनी शरण, पारस प्यारा - जैन भजन

तुम से लागी लगन पारसनाथ जैन भजन

तुम से लागी लगन - जैन भजन (Paras Nath Bhajan)

तुम से लागी लगन जैन भजन (Tum Se Lagi Lagan Jain Bhajan) भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित एक अत्यंत मधुर और भक्तिमय भजन है। इस भजन में भक्त प्रभु से प्रार्थना करता है कि वे उनके सभी सांसारिक कष्टों को हर लें और उन्हें अपनी शरण में ले लें। यदि आप भी पार्श्वनाथ भगवान के भक्त हैं, तो इस भजन को गाकर आप आंतरिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कर सकते हैं।

तुम से लागी लगन,
ले लो अपनी शरण, पारस प्यारा,
मेटो मेटो जी संकट हमारा ।

निशदिन तुमको जपूँ,
पर से नेह तजूँ, जीवन सारा,
तेरे चरणों में बीत हमारा ॥टेक॥

अश्वसेन के राजदुलारे,
वामा देवी के सुत प्राण प्यारे।
सबसे नेह तोड़ा,
जग से मुँह को मोड़ा,
संयम धारा ॥
मेटो मेटो जी संकट हमारा ॥

इंद्र और धरणेन्द्र भी आए,
देवी पद्मावती मंगल गाए ।
आशा पूरो सदा,
दुःख नहीं पावे कदा,
सेवक थारा ॥
मेटो मेटो जी संकट हमारा ॥

जग के दुःख की तो परवाह नहीं है,
स्वर्ग सुख की भी चाह नहीं है।
मेटो जामन मरण,
होवे ऐसा यतन,
पारस प्यारा ॥
मेटो मेटो जी संकट हमारा ॥

लाखों बार तुम्हें शीश नवाऊँ,
जग के नाथ तुम्हें कैसे पाऊँ ।
‘पंकज’ व्याकुल भया,
दर्शन बिन ये जिया लागे खारा ॥
मेटो मेटो जी संकट हमारा ॥
तुम से लागी लगन,
ले लो अपनी शरण, पारस प्यारा,
मेटो मेटो जी संकट हमारा 

भक्ति और विश्वास:
भगवान पार्श्वनाथ का स्मरण मात्र ही हमारे मन से सभी प्रकार के भय और विकारों को दूर कर देता है। इस भजन को प्रतिदिन सुनने या गाने से हमारे अंतर्मन में शुद्धता और वैराग्य की भावना जागृत होती है। हमें हमेशा प्रभु के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए अपने कर्मों को निर्मल रखना चाहिए।

"जिनवाणी का सार, अपनाएं सदाचार, पारसनाथ की कृपा रहे अपरंपार।"

" जय जिनेंद्र "

एक टिप्पणी भेजें

कृपया कमेंट बॉक्स में कोई भी स्पैम लिंक न डालें।

और नया पुराने